फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के, प्रदर्शन

दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के, प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के, प्रदर्शन
निजामाबाद। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये के छोटे सिक्के दुकानदारों के न लेने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर आए दिन छिटपुट झड़पें भी हो जा रही है। परेशान दुकानदारों ने गुरुवार को मामले की शिकायत तहसीलदार से की। तहसीलदार ने सिक्के न लेकर भारतीय मुद्रा का अपमान करने वालों पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रिजर्व बैंक की ओर से सिक्कों को बंद करने संबंधी कोई फरमान न होने के बाद भी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े दुकानों और पेट्रोल पंप पर एक रुपये के छोटे सिक्कों को नहीं लिया जा रहा है। दुकानदारों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी सिक्का नहीं लिया जा रहा है। इसको लेकर के नगरवासियों ने गुरुवार को तहसील में नारेबाजी कर तहसीलदार से शिकायत की। तहसीलदार शिव प्रसाद दुबे ने बताया कि रिजर्व बैंक की ओर से सिक्कों को बंद करने का कोई फरमान नहीं है। जो दुकानदार इस सिक्के को नहीं ले रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। भारतीय मुद्रा के अपमान के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सिक्के न लेने की जानकारी 94 5440 7940 पर दें। इस मौके पर नंदू यादव, राजेश सिंह, मुकेश यादव, सुनील यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed