फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नसबंदी में लापरवाही की शुरू हुई जांच

नसबंदी में लापरवाही की शुरू हुई जांच

Mon, 22 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी में लापरवाही की शुरू हुई जांच
सीएचसी हरैया पर लगे नसबंदी शिविर के दौरान लापरवाही और दुर्व्यवस्था के मामले की जांच के सीएमओ ने निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने जांच की जिम्मेदारी एडिशनल सीएमओ को सौंपी है। एक-दो दिन में जांच अधिकारी को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को अमर उजाला ने 18 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पर 17 जनवरी को नसबंदी शिविर लगा था। इस शिविर में सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर, हाजीपुर, बघावर, रैचनपट्टी, सोनौरा, जोकहरा गांव की सात महिलाएं आपरेशन के लिए पहुंची थीं। दोपहर के बाद अस्पताल पर आपरेशन शुरू हुआ। डॉक्टर ने एक के बाद एक कर महिलाओं का आपरेशन किया और फिर उन्हें कराहते छोड़ कर चले भी गए। आपरेशन कराने वाली सात महिलाओं के लिए अस्पताल प्रशासन सात बेड तक का इंतजाम नहीं कर सका था, जिसके चलते एक बेड पर ही दो-दो महिलाओं को लिटाया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने मामले की जांच कराने का निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. परवेज को जिम्मेदारी दी गई है। एक-दो दिनों में वे अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। उसके आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed