फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कब्जा हटवाने को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

कब्जा हटवाने को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटवाने को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के महाजी सिंघवारा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा और अवैध कब्जा हटवाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि आराजी नंबर 106,107,112,114,115,117,118 और 189 महाजी सिंघवारा के पट्टेदारों भूमिधर है। उक्त अराजी पर गांव के ही कुछ दबंग लोग कब्जा करके जोत-बो रहे है। विरोध किए जाने पर मारा-पीटा जा रहा है। इस बारे में आठ दिसंबर करे उप जिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुन: 19 दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया गया। एक फिर 22 दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया गया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों जिलाधिकरी से कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटवाए जाने की गुहार लगाई। इस मौके पर रामसमुझ, चनरी, रामबचन, राजमन, राम विनय, मुखिया, कमलावती आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed