{"_id":"5a3562c84f1c1b4c528b9d69","slug":"101513448136-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से घर-घर पहुंचेगा बिजली विभाग, गरीबों को मिलेगा मुफ्त कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से घर-घर पहुंचेगा बिजली विभाग, गरीबों को मिलेगा मुफ्त कनेक्शन
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ के तहत ग्रामीण क्षेत्र के हर घर को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रत्येक बिजली घर के क्षेत्र से गांव का चयन कर कैंप लगाकर हर घर को कनेक्शन दिया जाएगा। एक तरफ जहां कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक बिजली नहीं पहुंचने की शिकायत रहती है वहीं ग्रामीण इलाकों में बिना कनेक्शन के ही कटिया के सहारे बिजली जलाने के भी मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री सहज बिजली हर-घर योजना सौभाग्य की शुरू की गई है। इसके तहत व्यावसायिक को छोड़कर हर घर को लाइट और पंखे का कनेक्शन मुफ्त में दिया जाएगा। एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारियों से कनेक्शन का कोई शुल्क नहीं नहीं लगेगा, लेकिन एपीएल धारकों के शुरू के 10 बिलों में 50 रुपये अतिरिक्त चार्ज जुड़ेगा। अर्थात 10 माह में उन्हें कनेक्शन के नाम पर 500 रुपये देने होंगे। अब तक यह कनेक्शन प्रापर्टी बेस पर दिया जाता था, लेकिन अब कनेक्शन व्यक्तिगत आईडी बेस होगा। उपभोक्ता आधारकार्ड, वोटर आईडी, मनरेगा जाब कार्ड और राशन कार्ड में से किसी एक पर कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। बिजली विभाग के बकायेदार इस योजना से वंचित रहेंगे।
केबल, मीटर, बल्ब फ्री
गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में एपीएल, बीपीएल कार्ड धारक, मनरेगा मजदूरों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। गरीबी रेखा से ऊपर और नीचे दोनों कैटेगरी के लोगों को कनेक्शन के दौरान सर्विस केबल, मीटर और एलईडी बल्ब, दो स्विच और एक साकेट भी फ्री में दिया जाएगा। इसके लिए रविवार को जनपद के सभी बिजली घरों के क्षेत्र में आने वाले किसी एक गांव में कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण केंद्र पर संपर्क कर भी कनेक्शन ले सकते हैं।
कनेक्शन नहीं लेने पर देना होगा सहमति पत्र
इस योजना के तहत जिस गांव में कैंप लगेगा उस गांव के हर घर को कनेक्शन देकर संतृप्त किया जाएगा। अगर कोई कनेक्शन नहीं लेना चाहता है तो उसे इस बात को लिखकर सहमति पत्र देना होगा। अगर किसी गांव में कैंप नहीं लगा है और उस गांव का व्यक्ति कनेक्शन लेना चाहता है तो वह दूसरे गांव में भी जाकर कनेक्शन ले सकता है।
विज्ञापन
यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है। इस योजना से एक तो हर व्यक्ति कनेक्शनधारी हो जाएगा। दूसरे यूनिट का चार्ज भी काफी कम होगा। ताकि एक गरीब व्यक्ति भी हर महीने आने वाली बिजली के बिल को वहन कर सके। मेरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह इस योजना का लाभ उठाएं और बाद में होने वाली शर्मिंदगी से बचें।
पंकज कुमार, मुख्य अभियंता, आजमगढ़ मंडल।
निर्बाध बिजली देना प्राथमिकता: पंकज कुमार
आजमगढ़। जनपद के लोगों को निर्बाध बिजली देना प्राथमिकता है। साथ ही जो लोग समस्याएं लेकर हमारे पास आते हैं उनकी समस्याओं का समाधान हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। उक्त बातें आजमगढ़ मंडल के नवागत मुख्य अभियंता पंकज कुमार ने कही।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह सहारनपुर में मुख्य अभियंता के पद पर थे वहां से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए इसका वह ध्यान रखेंगे। लोगों को भरपूर बिजली मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगा। जनपद में जर्जर तारों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यहां पर राजस्व की कम वसूली होने के कारण इसके लिए बजट नहीं मिला और ना ही किसी ने प्रयास किया। जिसका खामियाजा जनपद के लोग भुगत रहे हैं। जनपद में बिजली की चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विभाग सस्ते में देगा पंखा, ट्यूबलाइट और बल्ब
आजमगढ़। सौभाग्य योजना के तहत गांवों में लगने वाले कैंपों में कनेक्शन के साथ उपभोक्ताओं के सस्ते दाम पर पंखा, ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जहां बिजली की खपत कम होगी वहीं, मार्केट से इसके रेट भी कम होंगे। विभाग की ओर से मुहैया कराए जाने वाला एलईडी बल्ब पूरी तरह से स्वदेशी है। सात वॉट का एक बल्ब 100 वॉट के सामान्य बल्ब और 15 वॉट के सीएफएल के बराबर रोशनी देगा। एक विद्युत कनेक्शन धारक को मानक अनुसार ही एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखा बेचे जाएंगे। मुख्य अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि इससे प्रत्येक घर में सस्ता और बिजली की कम खपत वाले उपकरण पहुंचेंगे।