{"_id":"5a01f78d4f1c1b76678b9e68","slug":"101510078349-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में निकला अजगर, अपने वाहन से लाए गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में निकला अजगर, अपने वाहन से लाए गए कर्मचारी
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। तिघरा गांव में सोमवार शाम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन उन्होंने वाहन भेजने पर ही आने को कहा। ग्रामीण के अपना वाहन लेकर जाने के बाद के वाहन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए और अजगर को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश देखा गया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार शाम सात बजे वंश बहादुर यादव पुत्र सूर्यनाथ के घर के सामने लगभग सात फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। दशोर और कौतूहल से अजगर मुन्ना सिंह के घर में घुसने लगा। इससे घबराकर मुन्ना सिंह ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने डीएफओ को सूचना दी। डीएफओ ने फूलपुर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो ग्रामीण हल्ला करते हुए आक्रामक होने लगे। स्थिति देखते हुए पुलिस ने दोबारा बन विभाग को सूचना दी। रात करीब 10 बजे गांव के मुन्ना सिंह अपनी गाड़ी लेकर गए और फूलपुर से वन दरोगा विजय बहादुर और अन्य कर्मचारियों लेकर आए। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गए।