फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   101 polling personnel missing from the first day of training

Azamgarh News: पहले दिन के प्रशिक्षण से गायब रहे 101 मतदान कार्मिक

Thu, 25 Apr 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
101 polling personnel missing from the first day of training
आजमगढ़। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में लगे मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल और एचएमपीएस स्कूल में चल रहा है। मंगलवार को संपन्न हुए प्रशिक्षण में 101 कर्मचारी गायब रहे। जिला विकास अधिकारी ने अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों को अगले दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने बताा कि मंगलवार को जीडी ग्लोबल स्कूल में प्रथम पाली में कुल 1280 के सापेक्ष 32 कार्मिक एवं द्वितीय पाली में कुल 1280 के सापेक्ष 37 कार्मिक अनुपस्थित थे। वहीं एचएमपीएस में प्रथम पाली में कुल 640 के सापेक्ष 23 कार्मिक एवं द्वितीय पाली में कुल 640 के सापेक्ष 09 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में कुल 101 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिक लोग अग्रिम दिवस में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए उपस्थित हो अन्यथा की दशा में इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को दूसरे दिन हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल एवं जीडी ग्लोबल स्कूल आजमगढ़ में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को दो पालियों में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में 20 कमरों में एक पाली में कुल 640 तथा दोनो पालियों में 1280 एवं जीडी ग्लोबल स्कूल में 40 कमरों में एक पाली में कुल 1280 तथा दोनों पालियों में 2560 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार उक्त दोनों स्कूलों में दोनों पालियों में कुल 3840 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया कि आज और कल प्रशिक्षण के दौरान जो पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित थे, वे बृहस्पतिवार को प्रत्येक दशा में दूसरी पाली में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। जो मतदान कार्मिक इस प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहेगा, उसके विरुद्ध एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, बीएसए समीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed