फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   100 people in Jaigaha, 200 people in Baghawar are quarantined

जैगहा में 100 तो बघावर में 200 लोगों के क्वारंटीन का इंतजाम

Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
100 people in Jaigaha, 200 people in Baghawar are quarantined
जिला अस्पताल में पंजीकरण के लिए लगी लाइन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बाहर से आने वाले लोगों के क्वारंटीन के लिए स्वास्थ्य महकमे ने फिलहाल तीन स्थान चिह्नित किए हैं। इसमें फार्मेसी कॉलेज जैगहा पर 100 तो मैनेजमेंट कॉलेज बघवार पर 200 लोगों के क्वारंटीन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके अलावा 100 शैय्या वाले अस्पताल अतरौलिया के महिला शाखा परिसर में भी डेढ़ सौ बेड की व्यवस्था की गई है। इन क्वारंटीन सेंटरों पर बाहर से आये यात्रियों के खाने-पीने व सोने की व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है। स्वास्थ्य महकमा निगरानी के लिए स्टाफ की तैनाती में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार फार्मेसी कॉलेज जैगहा पर जिला प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया है। यहां 100 बेड की व्यवस्था की गई है। तहसील प्रशासन ने रविवार को यहां का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को यहां सिर्फ पुलिस के लोग ही नजर आये। वहीं 10 लोगों को यहां ठहरा भी दिया गया है। बेड की व्यवस्था नहीं हुई है। जिसके चलते कमरों में जमीन पर ही गद्दा लगवा दिया गया है। पुलिस के जवान यहां तैनात है, दोपहर के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। जिनकी निगरानी में यहां ठहराये जाने वाले बाहर से आये यात्रियों को क्वारंटीन किया जायेगा। लाटघाट संवाददाता के अनुसार नवनीत कालेज बघावर पर 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया गया है। यहां भी पुलिस तैनात रहेगी। वहीं एक एंबुलेस भी यहां रहेगी। ताकि क्वारंटीन के दौरान यदि कोई यात्री संदिग्ध होता है तो उसे तत्काल आईसोलेशन सेंटरों पर भेजा जा सके। एसओ रौनापार राजकुमार सिंह को यहां खाने व रहने के व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होनें बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सीएचसी प्रभारी हरैया देवानंद ने बताया कि सीएमओ के स्तर से क्वारंटीन सेंटर पर दवा व स्टाफ आदि की व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होंने सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अब तक मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था न किये जाने पर नाराजगी भी जतायी।

जहानागंज के चक्रपानपुर में मेडिकल कालेज में जांच के लिए लगी भीड़।

जहानागंज के चक्रपानपुर में मेडिकल कालेज में जांच के लिए लगी भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed