फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 women and one man caught in Powai by fake voting

फर्जी मतदान करते पवई में धराए 10 महिला और एक पुरुष

Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
10 women and one man caught in Powai by fake voting
पवई। थाना क्षेत्र के हाजीपुर कुदरत गांव में सोमवार को फर्जी आईडी पर मतदान करते 10 महिलाएं और एक पुरुष को पुलिस ने पकड़ा। मंगलवार को पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब जब हम और सीओ साहब हाजीपुर कुदरत के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो वहां लोगों द्वारा बताया गया कि यहां फर्जी आईडी से मतदान हो रहा है। देखा गया कि मुस्लिम महिलाओं की बहुत लंबी लाइन लगी है। उसी में से कुछ लोगों का आधार कार्ड लेकर जब उसका बार कोड से आधार कार्ड चेक किया गया तो वह उठाया ही नहीं जो नंबर पड़ा था उससे चेक करने पर यह मालूम हुआ कि इस नंबर का कोई आधार कार्ड जारी ही नहीं हुआ है। इस पर लाइन में लगी 10 महिलाओं औरेएक पुरुष का आधार कार्ड चेक किया गया जो फर्जी पाया गया। हमको इस तरह से आधार कार्ड की चेकिंग करते देख बहुत से लोग लाइन छोड़कर भाग गए। उसके बाद जहां मतदाताओं की पर्ची बन रही थी वहां भी चेक किया गया। वहां पर लगभग 100 आधार कार्ड और वोटर कार्ड मिले जो फर्जी लग रहे थे। सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पवई पुलिस द्वारा सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed