फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 quarantined who are in contact in Corona positive

पॉजिटिव के संपर्क में आए 10 लोग किए गए क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
10 quarantined who are in contact in Corona positive
मार्टिनगंज तहसील से लेखपालों का सैंपल लेती टीम। - फोटो : AZAMGARH
मेजवां/फूलपुर। अंबेडकरनगर में शनिवार को पॉजिटिव मिला युवक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शनिचारा बाजार का मूल निवासी है। मुंबई से लौटने के बाद वह घर आया था और फिर अपनी ससुराल अंबेडकरनगर चला गया था। जहां जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। संपर्क में आए सभी दस लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को पॉजिटिव युवक उदपुर निवासी एक मित्र के साथ मुंबई से वापस लौटा था। मुंबई से लौटने के बाद वह अपने घर गया और उसका मित्र अपने घर चला गया। घर पर कुछ देर रुकने के बाद वह अंबेडकरनगर के परकौलिया बाजार स्थित अपनी ससुराल चला गया। जहां तबियत खराब हुई तो अस्पताल पहुंचा। कोरोना के लक्षण मिलने पर अंबेडकरनगर जिला प्रशासन ने उसे क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया। शनिवर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सूचना जिला प्रशासन को मिली। पॉजिटिव के कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश शुरू हुई। एसडीएम फूलपुर सीएचसी की टीम के साथ कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने के बाद पॉजिटिव के माता, पिता भाई के साथ ही उदपुर गाए उसके मित्र व उसके माता-पिता, भाई-बहन समेत कुल 10 लोगों को एंबुलेंस से घर से ले जाकर शनिवार की रात ही क्वारंटीन कर दिया। कांटेक्ट में आए अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। वहीं पॉजिटिव के मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि पॉजिटिव मिले युवक व उसके मित्र के घर के साथ ही आसपास के रास्तों को सैनिटाइज करा दिया गया है। इसके बाद भी पूरे क्षेत्र में सियापा छा गया है और सभी अपने-अपने घरों में दुबक गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed