{"_id":"5866a4d34f1c1bd606eeb725","slug":"10-million-gift-of-six-religious-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह धार्मिक स्थलों को 10 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह धार्मिक स्थलों को 10 करोड़ की सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा शुक्रवार को जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम दुर्वासा धाम पहुंचकर गर्भगृह में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जनपद छह पौराणिक स्थलों पर कार्य के लिए 10 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
शुक्रवार को दुर्वासा धाम पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री मंत्री महेश शर्मा ने गर्भगृह में पूजन के बाद जनपद में छह पौराणिक धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण में चंद्रमा धाम के लिए एक करोड़ 98 लाख, दुर्वासा धाम के लिए दो करोड़ दो लाख, मां शीतला धाम के लिए 48 लाख, अवंतिकापुरी धाम के लिए दो करोड़ 46 लाख, पल्हना धाम के लिए 91 लाख और दत्तात्रेय धाम के लिए दो करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अगर धन कम पड़ा तो दो करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। महेश शर्मा ने कहा कि आजादी के 67 साल बीत गए हैं। बसपा और सपा की सरकारों ने अपनी और अपने परिवार की जेबें भरने का काम किया।
सांसद नीलम सोनकर एवं पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, प्रबंधक फौजदार सिंह, दैवज्ञ मुन्ना बाबा, सहजानंद राय, डा. पीयूष सिंह यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, हनुमंत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद पर्यटन मंत्री सीधे महामंडलेश्वर मौनी बाबा आश्रम गहजी पहुंचे और मौनी बाबा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए। इस दौरान हकीम बाबा ने मंत्रोच्चार के बीच श्रद्घासुमन अर्पित कराया। इस मौके पर प्रबंधक फौजदार सिंह, राममिलन सिंह, प्रमोद चौबे आदि उपस्थित थे।