{"_id":"65a82fea71331b83a40a4ee4","slug":"10-mb-transformer-will-be-installed-in-redha-power-sub-station-rs-80-lakh-approved-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-10153-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेड़हा विद्युत सब स्टेशन में लगेगा 10 एमबी का ट्रांसफार्मर, 80 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेड़हा विद्युत सब स्टेशन में लगेगा 10 एमबी का ट्रांसफार्मर, 80 लाख स्वीकृत
विज्ञापन
अहरौला। ब्लाॅक क्षेत्र के रेड़हा सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। यहां 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके लिए शासन ने 80 लाख स्वीकृत किया है। इससे चार फीडरों से जुड़े लगभग 500 गांव के पचास हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विद्युत सब स्टेशन रेड़हा में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे 500 ग्राम सभा में विद्युत आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर का लोड कम होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह व समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय ने शासन को अवगत कराया था। सब स्टेशन के क्षमता वृद्धि की मांग की थी। शासन ने सब स्टेशन के क्षमता वृद्धि के लिए मंजूरी दे दी है। 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 80 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
शासन ने रेड़हा सब स्टेशन के क्षमता वृद्धि के लिए 80 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इससे सब स्टेशन में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। इससे ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
शोभनाथ भारतीय, अवर अभियंता।