{"_id":"66255e32a067d562e404aa04","slug":"10-lakhs-taken-in-the-name-of-land-deed-case-filed-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114380-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जमीन बैनामा के नाम पर लिया 10 लाख हड़पा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जमीन बैनामा के नाम पर लिया 10 लाख हड़पा, मुकदमा
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली के राहुल नगर मड़या निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पूर्व जमीन का बैनामा कराने के नाम पर दो व्यक्तियों को 10 लाख रुपये दिया था। पैसा मिलने के बाद से अब तक दोनों ने न तो जमीन का बैनामा ही कराया न ही पैसा ही वापस किए। पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीड़ित शिवशंकर मद्धेशिया मूलरूप से शहर कोतवाली के मड़या मुहल्ले का निवासी है। उसकी शारदा चौक पर किराना की दुकान है। इस दुकान पर अरुण मिश्रा उर्फ लालू निवासी शिवाजी नगर व मनोज कुमार पांडेय निवासी बिहरोजपुर थाना सिधारी अक्सर ही आते थे। अरूण मिश्रा व मनोज पांडये जमीन का काम करते थे तो शिवशंकर ने भी उनसे एक जमीन मकान बनवाने के लिए दिलाने की बात कही।
जिस पर अरूण मिश्रा व मनोज ने बिहरोजपुर में एक जमीन शिवशंकर को दिखाया और कीमत 10 लाख रुपये बताया। इस पर शिवशंकर ने पत्नी के खाते से 3.65 लाख, पुत्र के खाते से 5 लाख मनोज पांडेय के खाते में व 1.35 लाख रुपये नकद दिया। पैसा पाने के बाद उक्त लोगों ने नौ जनवरी 2021 को रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया, लेकिन अरूण व मनोज में से कोई वहां नहीं पहुंचा। बाद में घर जाने पर कहा कि जिसकी जमीन है वह कहीं बाहर गया है वापस आयेगा तो रजिस्ट्री हो जाएगा। आज-कल की बात कहते हुए दो साल का लंबा समय बीत गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने शनिवार को अरूण मिश्रा उर्फ लालू व मनोज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।