फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 lakh fine imposed on illegal miner

अवैध खनन करने वाले पर लगा 10 लाख का जुर्माना

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 lakh fine imposed on illegal miner
आजमगढ़। सरकारी भूमि से अवैध रुप से मिट्टी खनन के मामले में खनन करने वाले पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने जारी पत्र में चेतावनी दी है कि जुर्माना अदा न करने पर भू-राजस्व के बकाये की भांति उक्त धनराशि की वसूली के लिए वसूली प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। गंभीरवन निवासी आशुतोष सिंह पुत्र बालमुकुंद सिंह सरकारी भूमि से बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने जब जांच किया तो शिकायत सही पाई गई। सरकारी भूमि गाटा संख्या 2967 के दो हेक्टेयर रकवा में आशुतोष सिंह द्वारा अवैध रुप से मिट्टी का खनन किया जाना पाया गया। जिस पर इन्हें 31 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब आशुतोष सिंह ने 11 मार्च 2022 को दिया। जिसमें इन्होंने भी सरकारी भूमि से मिट्टी खनन किए जाने की बात स्वीकार किया है। जिस पर एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी खनन अनिल कुमार मिश्रा ने पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कुल 10 लाख रुपये बतौर जुर्माना जमा करने की नोटिस आशुतोष सिंह को जारी कर दिया है। नोटिस में जुर्माना की धनराशि खनन विभाग के लेखा शीर्षक में ट्रेजरी करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में भू-राजस्व के बकाये की भांति उक्त धनराशि की वसूली के लिए वसूली प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed