{"_id":"53e4556edf879ec69c84fa755b8c67c5","slug":"azam-khan-statement-on-modi-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन रिपोर्ट ने खोल दी है मोदी मॉडल की कलई: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजन रिपोर्ट ने खोल दी है मोदी मॉडल की कलई: आजम
अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 28 Sep 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि भाजपा की ओर से देश के सामने गुजरात का जो मॉडल प्रस्तुत किया जा रहा था उसकी कलई रघुराम राजन समिति की रिपोर्ट ने खोल दी है।
विज्ञापन
समिति की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसमें इस बात का उल्लेख है कि विकास के मामले में उत्तर प्रदेश नौवें नंबर है और गुजरात 12 वें स्थान पर। ऐसे में गुजरात का मॉडल पूरे देश में कैसे लागू हो सकता है?
विज्ञापन
शुक्रवार की रात लखनऊ से रामपुर पहुंचने के बाद आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फासिस्ट ताकतें गलत बात को इस तरीके से रखती हैं कि वह सच लगने लगे। भाजपा भी यही काम कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा पूरे देश को गुजरात बनाने का सपना दिखा रही है। विकास के मामले में तो यूपी सहित देश के अन्य कई राज्य गुजरात से आगे हैं। आजम खां ने कहा कि रघुराज राजन समिति की रिपोर्ट समय पर आई है। देश की जनता को कम से कम सच का तो पता चल सकेगा।
आजम खां ने कहा यूपी के हालात देश के अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां अयोध्या है, मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति को अपना आदर्श मानकर चल रही है। उसे अपने हीरो के प्रस्तुत के रूप कर रही है, जबकि उसके ऊपर कई दाग हैं।
आजम खां ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है, ताकि जब लोग भाजपा से नाराज हो जाएं तो एक फिर से वो सत्ता पर काबिज हो सकें।
कांग्रेस व भाजपा की कोशिश है कि तीसरे मोर्चा सरकार नहीं बना सके। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भाजपा व बसपा में भी समझौता हो सकता है। दोनों पार्टियां लोकसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी, लेकिन जब सत्ता में हिस्सेदार बनने की बारी आएगी तो बसपा भाजपा से समझौता करने से पीछे नहीं हटेगी।
19-20 को मुलायम व अखिलेश आएंगे रामपुर
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि 19 व 20 अक्तूबर को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर में रहेंगे।
19 जौहर यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास होगा। इस मेडिकल कालेज का नाम होगा रामपुर मेडिकल कालेज। 20 को लैपटॉप का वितरण होगा और ओवरब्रिज का शिलान्यास होगा।