फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will stage a sit-in in Lucknow if no arrest is made within a week: Swami Prasad Maurya

सप्ताहभर में गिरफ्तारी नहीं तो लखनऊ में देंगे धरना : स्वामी प्रसाद मौर्य

Fri, 04 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 04 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will stage a sit-in in Lucknow if no arrest is made within a week: Swami Prasad Maurya
मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों से मिलते पूर्व कैबिनेटमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
रानी बाजार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला में हुई राम लगन मौर्य की हत्या पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद मृतक के भाई अखिलेश मौर्य से आरोपियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री मौर्य ने आरोप लगाया कि कंदैला में सरेशाम गोली और बम मारकर हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने करणी सेना के सनी सिंह पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अपनी जनता पार्टी लखनऊ में धरना देगी।
विज्ञापन




पुलिस की मुस्तैदी पर उठाए सवाल

मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने पूर्व मंत्री को बताया कि हत्याकांड में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में रात में पुलिस बल की मौजूदगी रहती है। सीओ की बात सुनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने गिरफ्तारी में देरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस मुस्तैदी से कार्रवाई करे तो कोई अपराधी बच नहीं सकता। इस दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उप निरीक्षक राजेश पटेल पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहाल मौर्य, रंजीत मौर्य, बलराम मौर्य, राम शृंगार मौर्य, सुधाकर मौर्य, अजीत मौर्य, अधिवक्ता अरविंद मौर्य, प्रदीप मौर्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed