{"_id":"6b0c662d7e38597c5b0c6fb8","slug":"there-will-be-a-thorough-security-check-before-entry-into-the-ramkatha-museum-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164191-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामकथा संग्रहालय में प्रवेश से पहले होगी सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामकथा संग्रहालय में प्रवेश से पहले होगी सघन जांच
Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रामकथा संग्रहालय का डिजाइन।
अयोध्या। रामनगरी में राम मंदिर के दर्शन के साथ अब श्रद्धालुओं को रामकथा की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराने की तैयारी भी अंतिम चरणों में है। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक पर्यटक को एयरपोर्ट जैसी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। यात्रियों के साथ उनके सामान की भी स्कैनिंग की जाएगी। इसके बाद ही संग्रहालय की वीथिकाओं में प्रवेश मिलेगा।
संग्रहालय में सुरक्षा के साथ पर्यटकों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रवेश द्वार के पास ही स्वागत पटल बनाया जा रहा है। यहां तैनात वॉलंटियर और कर्मचारी आगंतुकों को संग्रहालय की रूपरेखा, उसकी विशेषताओं और विभिन्न वीथिकाओं में प्रदर्शित होने वाले विषयों की जानकारी देंगे। इसके लिए दृश्य और मौखिक दोनों माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक संग्रहालय की विषयवस्तु को आसानी से समझ सकें।
अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह के मुताबिक, आगंतुकों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम और लॉकर की व्यवस्था होगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों और उनके सामान की स्कैनिंग के बाद ही सामान क्लॉक रूम में जमा कराया जा सकेगा। सुविधाओं और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पर्यटक संग्रहालय की अलग-अलग वीथिकाओं का अवलोकन करेंगे। इनमें भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों और रामकथा की विविध परंपराओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
नाश्ते से लेकर खरीदारी तक की सुविधा
डॉ. संजीव सिंह के अनुसार परिसर में पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, पेयजल और शौचालय की सुविधा विकसित की जा रही है। कैफेटेरिया में आगंतुकों को हल्का नाश्ता उपलब्ध होगा, जबकि सोवेनियर शॉप से वे रामकथा संग्रहालय की यादगार के रूप में स्मृति चिह्न और उपहार खरीद सकेंगे। पेयजल के लिए अलग ब्लॉक बनाया जा रहा है। इस तरह संग्रहालय में प्रवेश से लेकर भ्रमण पूरा होने तक पर्यटकों की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।