फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The three new trustees of the Ram Mandir Trust assumed office.

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के तीनों नए न्यासियों ने ग्रहण किया कार्यभार

Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The three new trustees of the Ram Mandir Trust assumed office.
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तीनों नवनियुक्त न्यासियों ने बृहस्पतिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका ने कार्यभार संभालते ही ट्रस्ट के बकाया भुगतानों का निस्तारण कराया। ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने दिनभर चली बैठकों के बाद शाम को पत्रकारों से बातचीत में ट्रस्ट की आगामी योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोविंद देव गिरि ने बताया कि ट्रस्ट की अगली बैठक दो दिसंबर को होगी। इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के नए प्रवक्ता के चयन पर भी निर्णय हो सकता है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के अर्चकों के लिए लागू किए गए नए ड्रेस कोड के तहत तैयार पोशाक उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन से रामलला की शृंगार आरती में पद गायन की परंपरा शुरू की जाएगी। राम मंदिर की उत्सव परंपराओं को और बढ़ावा देने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कई पहलुओं पर मंथन चल रहा है। राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ के कार्यभार ग्रहण करने के सवाल पर गोविंद देव गिरि ने कहा कि सीईओ अभी व्यवस्थाओं को देख और समझ रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसके बाद मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कामकाज को नए स्तर पर व्यवस्थित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ट्रस्ट डीड में होगा सीमित संशोधन
- गोविंद देव गिरि ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की डीड में भी कुछ संशोधन किए जाने हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीड में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। कुछ ऐसी बातों को हटाने पर विचार हो रहा है, जिनकी अब आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक केशव पराशरण से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संविधान की मूल नीति और स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। राम मंदिर में परिक्रमा और प्रसाद समिति के गठन की भी योजना है। इन समितियों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम निर्णय ट्रस्ट की आगामी बैठक में लिया जा सकता है।

इनसेट
चंपत राय की वापसी की चर्चा पर बोले गोविंद देव गिरि
- ट्रस्ट में पूर्व महासचिव चंपत राय की वापसी के सवाल पर गोविंद देव गिरि ने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि चंपत राय की वापसी करनी होती तो तीन नए न्यासियों की नियुक्ति के बजाय दो न्यासियों की नियुक्ति कर किसी एक स्थान पर चंपत राय को नियुक्त किया जा सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed