{"_id":"6b0c65b2032bd6ffd80efa53","slug":"rakul-preet-singh-and-jackky-bhagnani-visited-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164207-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने किए रामलला के दर्शन
Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे जैकी भगनानी व रकुलप्रीत सिंह।
अयोध्या। रामायण फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और अभिनेता व फिल्म निर्माता जैकी भगनानी रविवार को रामनगरी पहुंचे। दोनों ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्मी दुनिया की चर्चित जोड़ी के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में विवाह किया था। शादी की खास बात यह थी कि इसमें सिख और सिंधी, दोनों परंपराओं का सम्मान किया गया था। इसके लिए दो अलग-अलग विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। रकुल पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि जैकी सिंधी परिवार से आते हैं।
जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने बेल बॉटम, कुली नंबर 1, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में साथ काम नहीं किया है।