फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Information on fire safety was provided through seminars

Ayodhya News: गोष्ठियों के माध्यम से आग से बचाव की दी जानकारी

Sun, 19 Apr 2026 05:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Information on fire safety was provided through seminars

विज्ञापन
अयोध्या। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग ने रविवार को कई जगह जागरूकता कार्यक्रम व गोष्ठियों का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव व घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
शहर के मोतीबाग स्थित एक होटल में होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन के मालिकों व प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठानों में रखे सिलिंडराें पर एबीसी लिखा होता है। ए प्रकार की आग कागज, रुई और कपड़े से फैलती है। बी प्रकार की आग तरल पदार्थों पेट्रोलियम, मोबिल, केमिकल से और सी प्रकार की आग एलपीजी, सीएनजी और हाइड्रोजन गैस से फैलती है।
विज्ञापन




बताया कि आग से बचाव के लिए सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों में यह सिलिंडर समुचित संख्या में अवश्य रखने चाहिए। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग का मूल कारण बिजली वायरिंग पर ओवरलोडिंग और कॉपर व एल्युमिनियम तारों का ज्वाइंट होता है। होटल और गेस्ट हाउस में खुले गलियारों, सीढ़ियों और छत पर जाने के रास्तों को हमेशा खुला रखना चाहिए। उन पर कोई भी कबाड़ या फालतू सामान डंप नहीं करना चाहिए। फायर सेफ्टी और सिक्योरिटी को सदैव खुला और हर आदमी की पहुंच तक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रस्टी भागीरथ पचेरीवाला ने कहा कि संस्थानों और होटलों में कर्मचारी बदल जाते हैं। इसलिए हर छह महीने पर सभी अग्निशमन उपकरणों को चला कर कर्मचारियों को उसका प्रशिक्षण देना आवश्यक है। गोष्ठी में अरुण अग्रवाल, अखिलेश पांडेय, अभिनव, फायरमैन अवधेश पांडेय, सुनील कुमार, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके बाद झुनझुनवाला हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों और फायर सिस्टम के संचालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed