Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Incomplete drain construction brings movement to a standstill

Ayodhya News: नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से आवागमन ठप

Sun, 29 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Incomplete drain construction brings movement to a standstill
अयोध्या। शहर की अश्विनीपुरम कॉलोनी में अधूरी पड़ी नाली मुसीबत बन गई है। दिवाली से पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य करीब 15 दिन से बंद है। नाली पर रखी पटिया हटाकर सड़क किनारे रख दी गई हैं। इससे कई मोहल्लों का संपर्क प्रभावित है और लोगों को अपने वाहन घरों से दूर खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अश्विनीपुरम में पूर्व विधायक के घर से होते हुए पानी की टंकी होते हुए पूरी कॉलोनी तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। पानी की टंकी तक निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसके आगे काम अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली के ऊपर रखी पटिया भी हटा दी गई हैं। नाली तोड़कर उसमें से निकली ईंट व कंकड़-पत्थर तक सड़क पर ही बिछा दिए गए हैं। ऊपर से करीब 15 दिन से काम बंद होने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
कॉलोनी निवासी केपी मिश्रा ने बताया कि नाली खुदी होने और पटिया हटाए जाने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। दूर के मोहल्लों के लोग भी इसी रास्ते पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पहले से ही संकरे रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। खुले नाले में आए दिन जानवर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। संतोष कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने ही नाली खुदी हुई है। उसके ऊपर की पटिया करीब एक महीने से हटाकर बाहर रख दी गई है। पटिया में निकली सरिया भी खतरा बनी हुई है। इसमें रोजाना जानवर घायल हो रहे हैं। छोटे बच्चे भी चोटिल हो रहे हैं, लेकिन निर्माण कराने वाले जिम्मेदार मौके से गायब हैं। न तो काम शुरू कराया जा रहा है और न ही पटिया दोबारा रखी जा रही है। ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि नाली से पटिया हटने के कारण अपने घर तक वाहन ले जाना मुश्किल हो गया है। दूर सड़क पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। वहां भी पर्याप्त जगह नहीं होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र पूरा कराया जाएगा निर्माण
नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अधिकारियों को भेजकर मौके का जायजा लिया जाएगा और संबंधित ठेकेदार को शीघ्रता से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed