{"_id":"6b0c67fd6509fd324408e0fb","slug":"danger-from-overloaded-sugarcane-laden-trolleys-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-164171-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गन्ने से लदी ओवरलोड ट्राॅलियों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गन्ने से लदी ओवरलोड ट्राॅलियों से खतरा
Sun, 29 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही रुदौली की सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन मुसीबत बन गए हैं। बेतरतीब ढंग से ऊंचाई तक गन्ना लादकर दौड़ रहे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियां कभी बिजली के तार तोड़ रहे हैं तो कभी सड़क पर चलने वालों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
कोहरा शुरू होने के बावजूद इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर और पर्याप्त संकेतक नहीं हैं। रौजागांव चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए रुदौली नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या पेराई सत्र में काफी बढ़ जाती है। किला चौकी और कोतवाली के सामने से गुजरने वाले इन ओवरलोड वाहनों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग और चीनी मिल प्रबंधन से ओवरलोडिंग रोकने, गन्ने की सुरक्षित लोडिंग कराने और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की है। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।