फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP District Secretary dies in road accident in Ayodhya party leaders pay tribute

अयोध्या: सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलामंत्री का निधन, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 05 Sep 2026 07:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

अयोध्या में सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलामंत्री का निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह ओवरब्रिज से नीचे गिर गए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP District Secretary dies in road accident in Ayodhya party leaders pay tribute
वीरसेन सिंह काका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अयोध्या में सहादतगंज ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में भाजपा जिला मंत्री वीरसेन सिंह काका का आकस्मिक निधन हो गया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह ओवरब्रिज से नीचे गिर गए थे। घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय, सहादतगंज लाया गया।

विज्ञापन


मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के भिखनापुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय वीरसेन सिंह काका लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण के कारण उन्हें पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रहीं। वह दो बार रानी बाजार और भदरसा मंडल के अध्यक्ष रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कृष्णा नगर मंडल का प्रभारी बनाया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीराम मंदिर दर्शन यात्रा के दौरान सलारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था एवं समन्वय की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई थी। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि वीरसेन सिंह काका का निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन भाजपा संगठन के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद लल्लू सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, डॉक्टर अमित सिंह चौहान, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने भी उनके निधन को संगठन की अपूर्णनीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री काशीराम, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, अरविंद सिंह, अमित मिश्रा, प्रवीण दुबे, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed