{"_id":"6b0c65406d201ba8d10c8557","slug":"aarogya-mela-reliant-on-ayush-practitioners-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-164196-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आयुष चिकित्सक के भरोसे आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आयुष चिकित्सक के भरोसे आरोग्य मेला
Sun, 29 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेला खानापूर्ति साबित हो रहा है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों की पड़ताल में व्यवस्था की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। कहीं चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले तो कहीं अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। कई केंद्रों पर मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। कुछ जगहों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और जांच के लिए बाहर भेजे जाने की शिकायतें भी सामने आईं।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शुजागंज पीएचसी पर दोपहर 2:46 बजे अस्पताल खुला मिला, लेकिन चिकित्सक समेत कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। चिकित्सक कक्ष की कुर्सी खाली थी और मेज पर दवाएं रखी थीं। दोपहर 3:15 बजे ऐहार पीएचसी के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। हालांकि ऐहार में 38, शुजागंज में 31 और नरौली में 27 मरीजों को देखने का दावा किया गया है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सराय धनेठी में आयुष चिकित्सक जीपी मौर्य की टीम ने 60 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित थे। हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी शांतिपुर में 31 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। 12:20 बजे गोयड़ी गांव की रागिनी सिंह सर्दी, बुखार से पीड़ित तीन माह की नातिन अविका को लेकर इलाज कराने पहुंची। डॉक्टर ने जांच कर आवश्यक दवाइयां दी। 12:30 बजे सरायधनेठी के छोटेलाल सांस फूलने की समस्या होने पर आए थे।
विज्ञापन
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार बड़ागांव पीएचसी पर 38 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सक डॉ. पुनीत प्रसाद ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिखीं। हालांकि, मरीजों ने बड़ी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी जाने की सलाह देने और महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता की शिकायत की। पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मड़ना पीएचसी पर आयुष चिकित्सक डॉ. शशि प्रिय गौतम ने दोपहर 12:30 बजे तक 30 मरीजों का उपचार किया। यहां जांच की सुविधाएं उपलब्ध बताई गईं, लेकिन मरीजों ने एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती न होने से गंभीर बीमारियों के उपचार में परेशानी की बात कही।
बुखार से पीड़ित मरीजों की दिख भीड़
अयोध्या। जन आरोग्य मेले में जिले भर में 1712 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें बुखार के सर्वाधिक 258 मरीज आए। इसके अलावा आंख के 23, सांस के 140, पेट के 180, शुगर के 103, चर्म रोग के 164, टीबी के संदिग्ध 22, एनीमिया के 34, उच्च रक्तचाप के 76 मरीज आए। 73 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। 21 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। हेल्प डेस्क पर 185 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई और 26 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। संवाद