{"_id":"6aad8549e6b9e559fc0d9a7b","slug":"youths-took-away-a-nine-year-old-student-on-a-bike-fir-registered-against-four-individuals-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151848-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नौ वर्षीय छात्र को बाइक पर बैठाकर ले गए युवक, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नौ वर्षीय छात्र को बाइक पर बैठाकर ले गए युवक, चार पर प्राथमिकी
Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
शौर्या
अछल्दा (औरैया)। स्कूल जा रहे नौ वर्षीय छात्र को बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने अछल्दा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में नामजद तीन युवकों और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दलीपपुर निवासी रश्मि के मुताबिक, उनका नौ वर्षीय पुत्र शौर्या 18 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे लक्ष्मी नारायण स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे थाना एरवाकटरा से उन्हें सूचना मिली कि साइकिल सवार छात्र की किसी वाहन से टक्कर हो गई है। इस पर वह मौके पर पहुंची।
मां का आरोप है कि वहां उनके गांव के देवेंद्र, सूरज, पंकज और एक अज्ञात व्यक्ति छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे थे और उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। तहरीर में यह भी कहा गया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की कोई सूचना परिवार को नहीं दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवेंद्र, सूरज, पंकज और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शाम को छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।