फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth kidnapped in money transaction, police recovered him in five hours

Auraiya News: रुपयों के लेनदेन में युवक का अपहरण, पुलिस ने पांच घंटे में की बरामदगी

Tue, 16 Jan 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped in money transaction, police recovered him in five hours
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहा निवासी युवक को पैसों के लेनदेन में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब कुछ लोगों द्वारा अपह्रत कर लिया गया। मामले पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खाक छाननी शुरू की। मिली मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने युवक को जालौन रोड किनारे से पांच घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। वहीं नामजद एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी विपुल दुबे जालौन रोड किनारे रहते हैं। सोमवार दोपहर विपुल के भाई लवकुश दुबे ने पुलिस को भाई के अपह्रत होने की सूचना दी गई। नामजद आरोपी के तौर पर छौना अवस्थी पर आरोप लगाया गया। मामले में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए विपुल को जालौन रोड किनारे एक होटल के पास से बरामद किया।
विज्ञापन

मौके से नामजद आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। वहीं लवकुश की तहरीर पर छौना समेत तीन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर अपहरण की सूचना मिली थी। युवक की जालौन रोड से बरामदगी की गई है। अपह्रत विपुल दुबे के भाई लवकुश की तहरीर पर छौना समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed