फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Class 6 student drowns while bathing in a drain with friends.

Auraiya News: दोस्तों संग नाले में नहाने गए कक्षा छह के छात्र की डूबने से मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Class 6 student drowns while bathing in a drain with friends.
एरवाकटरा। नगरिया राजाराम गांव के बाहर नाले में दोस्तों के साथ नहाने गया कक्षा छह का छात्र मंगलवार दोपहर लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों को दो घंटे की मशक्कत के बाद छात्र का शव झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव नगरिया राजाराम निवासी सोनू का 12 वर्षीय बेटा हरि सिंह गांव नगला वाले स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। परिजन के अनुसार, मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर वह दोस्तों के साथ नगला स्थित नाले की तरफ नहाने चला गया। पुल से नाले में छलांग लगाने के बाद वह पानी में लापता हो गया। वहां माैजूद अन्य बच्चों और आसपास के लोगों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन हरि का पता नहीं चला। घटना की खबर फैलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। दो घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद शव झाड़ियों में फंसा मिला। हरि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता सोनू गांव-गांव घूमकर हींग, रंग और शृंगार का सामान बेचते हैं। सोमवार को वह व्यापार के सिलसिले में पंजाब गए थे। बेटे के लापता होने की सूचना पर वह घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, मां किरन देवी और दादी चंद्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed