{"_id":"64d53842947109df540baaf4","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1001-1665-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Fri, 11 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बांधमऊ में शनिवार रात अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हुए युवक की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
बांधमऊ निवासी संतोष शर्मा (48) पुत्र देव नारायण शनिवार की रात को डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में वह गांव के लोगों से सड़क किनारे साइकिल खड़ी करके बातें करने लगा। इसी दौरान बिधूना की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसका सैफई में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संतोष की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी उमा देवी व बेटे विकास का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।