फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth found dengue positive in ELISA report, larvae found in 25 houses

Auraiya News: एलाइजा रिपोर्ट में युवक मिला डेंगू पॉजीटिव, 25 घरों में मिला लार्वा

Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth found dengue positive in ELISA report, larvae found in 25 houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
मौसम में हो रहे बदलाव के साथ बुखार, खांसी-जुकाम लोगों को परेशानी में डाल रहा है। साफ-सफाई न रखने व लापरवाही बरतने से गांवों में एक साथ कई लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को कानपुर से आई एलाइजा रिपोर्ट में ऐरवाकुइली निवासी युवक डेंगू संक्रमित मिला। वहीं ऐपीडेमियोलॉजी टीम ने तीन जहगों पर सर्वे कर 25 घरों से एडीज मच्छर का लार्वा बरामद किया है। जिसमें एक गांव में एक डेंगू संदिग्ध भी मिला है।
ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवाकुइली निवासी युवक की शनिवार को एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। 36 घरों के निरीक्षण कर एडीज मच्छर का लार्वा देखा गया। टीम ने 12 बुखार रोगियों की कार्ड से डेंगू की जांच की, जिसमें सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इधर दिबियापुर के इंद्रानगर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजय आनंद के साथ टीम पहुंची।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जहां पर एक डेंगू संदिग्ध मरीज मिला। 38 घरों के निरीक्षण में सात घरों से लार्वा बरामद हुए। मौजूदा समय में सबसे दयनीय स्थिति अयाना क्षेत्र के रोशंगपुर की बनी हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने यहां के 226 घरों का निरीक्षण किया। जिसमें 18 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला और 10 नए बुखार रोगी मिले। सभी कार्ड से की गई जांच में डेंगू निगेटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक की ओर से करीब 20 सफाई कर्मियों को लगाकर गांव की चोक नालियों व जगह-जगह फैली गंदगी की सफाई कर फॉगिंग करवाई गई। वहीं शुक्रवार को रोशंगपुर में 15 बुखार पीड़ित व चार घरों में लार्वा मिला था। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव की सफाई नहीं करवाई गई।

मरेलिया इंसपेक्टर अभिषेक भदौरिया ने बताया कि ऐरवाकुइली निवासी युवक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीमें गांवों का सर्वे कर लार्वा नष्ट कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed