फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth fed up with domestic dispute hangs himself, dies

Auraiya News: गृह कलह से तंग युवक फंदे से लटका, मौत

Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth fed up with domestic dispute hangs himself, dies
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरजपुर मधूपुर निवासी एक युवक ने अपने घर के कमरे में लिंटर में लगे कुंडे से रस्सी की मदद से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी व बच्चे दिल्ली में हैं। देर रात पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

धीरजपुर मधूपुर निवासी शिशुपाल 35 पुत्र छविराम दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। जहां वह अपना खुद का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ दिन पहले ही पत्नी से विवाद होने के चलते वह गांव धीरजपुर मधूपुर स्थित अपने घर आया था। यहां वह अकेले ही रह रहा था। माता-पिता इटावा जिले के मेंहदीपुर गांव में रहते हैं। घटना के समय मृतक घर में अकेला था।
विज्ञापन

घटना के संबंध में चचेरे भाई छोटू ने बताया कि मंगलवार रात में पति-पत्नी के बीच फोन पर आपसी विवाद हो गया। उसके बाद सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। मरने से पहले युवक ने अंदर से गेट की कुंडी बंद कर रखी थी। जिस पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed