{"_id":"628bcc6f4493334d1647453a","slug":"youth-drowned-in-yamuna-auraiya-news-knp6984719111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबा युवक
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। बीझलपुर यमुना नदी घाट पर सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब फूल विसर्जन करने पहुंचा एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। युवक को डूबता देख साथ में आए लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर तलाश कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
अयाना थाना क्षेत्र के भाषौन निवासी लल्ला सिंह चौहान के घर पर भागवत कथा का समापन होने पर परिजन व गांव के लोग यमुना में फूल विसर्जन करने पहुंचे थे। बीझलपुर के यमुना नदी घाट पर लोग विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच तेज आंधी आने से रेत उड़ने पर लोग जालौन सीमा की ओर पांटून पुल के पास विसर्जन करने लगे। इसी बीच साथ आया गांव का देवेंद्र (40) नहाने लगा।
बहाव तेज होने की वजह से वह नदी में डूब गया। देवेंद्र को डूबता देख साथी ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के वापस गांव आने पर परिजनों को देवेंद्र के डूबने की जानकारी मिली। परिजनों की सूचना पर अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलवाया।
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे युवक के छोटे भाई मदन सिंह ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। फूल विसर्जन के दौरान वह यमुना नदी में डूबा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि यमुना नदी में युवक की तलाश के लिए औरैया से गोताखोर बुलवाए गए हैं, तलाश की जा रही है। बहाव तेज होने की वजह से और आगे तक तलाश की जा रही है।