Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Could not find

Auraiya News: सीएचसी के रैन बसेरे में नहीं मिला ठिकाना

Sat, 28 Nov 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Could not find
फोटो-06-सीएचसी बिधूना में बना रैन बसेरा।संवाद
विज्ञापन

फोटो-07-रैन बसेरा के अंदर खड़ी बाइक।संवाद
सीएचसी के रैन बसेरे में एंबुलेंस कर्मियों का कब्जा
चारपाई और बाइक खड़ी होने से मरीजों के तीमारदार परेशान
नगर पंचायत कार्यालय में तख्त डालकर की गई वैकल्पिक व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है पर कस्बे में निराश्रितों और अस्पताल के मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था बदहाल है। रात में ठिकाना न मिलने से तीमारदार अस्पताल के बरामदों और गलियारों में जमीन पर सोने के लिए मजबूर हैं। कई लोग ठंड से बचने के लिए अस्पताल की दीवारों के सहारे सिमटकर बैठते हैं।

बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और मातृ शिशु अस्पताल में रैन बसेरे सुचारु न होने से दूरदराज से आए तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि सीएचसी परिसर में पिछले वर्ष बनाया गया रैन बसेरा भी तीमारदारों के काम नहीं आ रहा। रैन बसेरे के कमरे में एंबुलेंस कर्मियों ने अपना सामान, चारपाई और बाइक खड़ी कर दी है। ऐसे में जरूरतमंदों के लिए रुकने की जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यालय परिसर के एक हॉल में तख्त डालकर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कराई है। हालांकि, यह व्यवस्था अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए पर्याप्त नहीं है। नवंबर माह लगभग समाप्त होने को है और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। रात के समय ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरों की जरूरत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अनुज कुमार, सुनील तिवारी और पंकज सिंह का कहना है कि हर साल सर्दी शुरू होने पर रैन बसेरे खोलने की व्यवस्था की जाती है। हालांकि, इस बार स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते इंतजाम नहीं किए। अस्पताल में रात गुजारने वाले गरीब और जरूरतमंद तीमारदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

वर्जन
सीएचसी में जल्द ही रैन बसेरा शुरू कराया जाएगा। रैन बसेरे में रखा एंबुलेंस कर्मियों का सामान हटवाया जाएगा। एक-दो दिन के भीतर रैन बसेरे को पूरी तरह चालू करा दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज के तीमारदार को खुले में रात न गुजारनी पड़े।-डॉ. बीपी शाक्य, बिधूना सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed