Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cold intensifies; mercury drops to nine degrees

Auraiya News: बढ़ी ठंड, पारा लुढ़क कर नौ डिग्री पहुंचा

Sat, 28 Nov 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cold intensifies; mercury drops to nine degrees
एक्यूआई 26 अंक गिरने से सांस रोगियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। क्षेत्र में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इन बदलावों के साथ ही अब ठंड भी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
वातावरण में आर्द्रता 68 फीसदी रही। दूसरी ओर, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को एक्यूआई 125 रहा। यह गुरुवार को दर्ज किए गए 151 एक्यूआई के मुकाबले 26 अंक कम है। कृषि मौसम वैज्ञानिक रामपलट सिंह के अनुसार, मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। नवंबर के मध्य में, करीब 15 तारीख के आसपास, एक्यूआई 236 तक पहुंच गया था। इसके बाद से इसमें निरंतर परिवर्तन देखा जा रहा है। पिछले दिनों एक्यूआई 95 से बढ़कर 147 हुआ था। फिर यह 132 और गुरुवार को 151 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें गिरावट आई और यह 125 पर आ गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने से सर्दी की आहट तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पारा और गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम बढ़ रही ठंडक के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है। मौसम में हो रहे इन बदलावों को देखते हुए लोगों को सलाह दी जा रही है। उन्हें सुबह और रात के समय ठंड से बचाव करने के लिए कहा गया है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed