फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies due to quack treatment, clinic seized

Auraiya News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, क्लीनिक सीज

Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to quack treatment, clinic seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल/ मुरादगंज। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर में निजी क्लीनिक पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच क्लीनिक पर मौजूद झोलाछाप मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पर एएसपी व डिप्टी सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्लीनिक से किसी भी प्रकार के कागजात न मिलने पर सीज किया है।
भीखेपुर निवासी उत्तम कुमार (35) पुत्र शौकीलाल दोहरे ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुखार आने की वजह से परिजनों ने उसे मंगलवार कस्बा स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसपर झोलाछाप मौके से भाग निकला। पत्नी पिंकी देवी, बच्चे दीपक (15), ऋषभ (11) व अनन्या (7) का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि झोलाछाप ने पति को गलत बोतल (ड्रिप) लगा दी। जिससे उनकी अचानक से हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। एएसपी की जानकारी पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने क्लीनिक की जांच कर क्लीनिक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि क्लीनिक के बाहर न्यू कृपा हेल्थ केयर एंड क्लीनिक का बैनर लगा मिला है। जांच के दौरान क्लीनिक पर कोई नहीं मिला है। किसी पंजीयन व डिग्री से संबंधित कोई कागजात भी मौके पर नहीं मिले। इस पर क्लीनिक सीज किया गया है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


हादसा होने के बाद टूट रही जिम्मेदारों की नींद
जिले में स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम पर 100 से अधिक मानक विहीन व बिना पंजीकरण की क्लीनिक व अस्पताल संचालित हो रहे हैं। झोलाछाप पर कार्रवाई को लेकर विभाग अभियान भी चला रहा है। इसके बाद भी इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। तीन दिन पहले अजीतमल के मोहारी में झाेलाछाप के इलाज से युवक की मौत हुई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed