फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   youth,auraiya,eduaction

जिले के युवा नकुल यादव बने लेफ्टिनेंट

Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
youth,auraiya,eduaction
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी के समीप कृष्णा नगर शिक्षक कालोनी में रहने वाले युवा नकुल यादव नेवी में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनके माता-पिता ने 27 नवंबर को नकुल के बैज लगाया। लेफ्टिनेंट बनकर घर आए नकुल का परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों ने भव्य स्वागत किया। परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ठेकेदार राधाकृष्ण यादव के छोटे पुत्र नकुल यादव शुरू से ही मेधावी थे। नकुल के अनुसार उन्होंने वर्ष 2017 में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी से 12वीं की परीक्षा 93 फीसदी अंकों से पास की थी। इसके बाद 2016 के आखिरी में एनडीए की परीक्षा दी थी। 2017 में एसएसबी की परीक्षा दी, जिसमें 550 अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें से एक उनका भी शामिल नाम था। 13 जनवरी 2018 को इंडियन नेवल एकेडमी एजीमला केरल में ट्रेनिंग शुरू हुई। 4 वर्ष की ट्रेनिंग के बाद अब उन्हें लेफ्टिनेंट की रैंक मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसएसबी के बाद ही लेफ्टिनेंट रैंक हासिल नहीं हो जाती। इसके बाद लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सेना के कड़े नियमों का पालन करके सफलता हासिल हो पाती है। बताया कि कोरोना के समय तो वर्ष में केवल एक बार ही परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिल पाया। तब बहुत मायूसी होती थी, लेकिन आज लेफ्टिनेंट की रैंक मिलने के बाद उन्हें और परिवार के सदस्यों को संतुष्टि है। बताया कि अब उनका लक्ष्य केवल देश सेवा है। नकुल की मां ऊषा गृहिणी हैं। जबकि बड़े भाई रोहित कुमार गोरखपुर में एक कंपनी में मैनेजर, भाभी तान्या यादव इंजीनियर, बहन रश्मि यादव और बहनोई पंकज यादव एअरफोर्स में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed