{"_id":"6b0c7080848d1fb1a60bf89f","slug":"fir-for-theft-filed-after-seven-days-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155736-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात दिन बाद चोरी की लिखी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात दिन बाद चोरी की लिखी प्राथमिकी
विज्ञापन
मोहल्ला गायत्री नगर सत्तेश्वर में मकान में हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के मोहल्ला गायत्री नगर सत्तेश्वर में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर व जरूरी कागजात पार करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सात दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
मोहल्ला गायत्री नगर सत्तेश्वर निवासी प्रिंस कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह परिवार के सदस्यों को गाड़ी में बैठाकर जानकी वाटिका में निमंत्रण के लिए छोड़ने गए थे। वहां परिजन को छोड़ने के बाद वह पिता को लेकर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात करीब 10 बजे परिवार के लोग निमंत्रण से घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला।
मां व अन्य परिजन ने भीतर जाकर देखा तो अलमारी और उसके लॉकर टूटे पड़े थे। चोर अलमारी व लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एटीएम व क्रेडिट कार्ड तथा कागजात पार मिले। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।