{"_id":"64933aff176b833fa30688f8","slug":"young-man-who-went-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-12-1-knp1075-298314-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गांव सराय दयानत से मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल होलेपुर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पत्नी और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानंत निवासी रामबाबू (40) विद्याराम मंगलवार को ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल औरैया में मंगलवार को पत्नी गीता और दोनों बच्चों से मिलने के लिए गया था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां देर रात रामबाबू ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का छोटा भाई आदित्य बाबू परिवार के लोगों के साथ सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसका बड़ा भाई रामबाबू मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी गीता से 2009 में हुई थी। इससे एक बेटा आयुष और एक बेटी आयुषी है। 2012 में रामबाबू का हाईवे पर हादसा हुआ था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। एक साल से उसकी पत्नी गीता उसे छोड़कर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रामबाबू बीच-बीच में उसको मनाने जाया करता था। परिवार के लोगों ने कई बार दोनों को साथ रहने के लिए मनाया, लेकिन गीता इसके लिए तैयार नही थी। मंगलवार दोपहर जब वह अपने बच्चों और पत्नी से मिलने के लिए गया था तभी ससुराल में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने पत्नी व ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।