{"_id":"60806f798ebc3ed62e7455a6","slug":"young-man-injured-in-attack-auraiya-news-knp624719331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन का इलाज कराने जा रहे युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन का इलाज कराने जा रहे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
घायल राधारमण
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। बहन का इलाज कराने जा रहे युवक पर छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को रास्ते में छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मऊ निवासी राधारमण सिंह मंगलवार को बीमार बहन का इलाज कराने मऊ कछपूरा में निजी चिकित्सक के यहां जा रहा था। क्लीनिक के पास ही छह युवकों ने अकारण राधारमण पर कई बार चाकू से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। बीमार बहन सड़क पर ही चीखती रही। इस बीच आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।
गंभीर हालत में राधारमण को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घायल की बहन से पूछताछ की। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पूर्व में क्रिकेट के विवाद में चली आ रही रंजिश को लेकर हमला करने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।