फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man hanged after locking his room

Auraiya News: कमरा बंद करके फंदे से लटका युवक

Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged after locking his room
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सींग पुर्वा माना निवासी एक युवक ने बुधवार रात घर के कमरे को अंदर से बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के आवाज देने पर युवक के प्रतिक्रिया न देने पर खिड़की की किनारे से अंदर देखने पर युवक फंदे पर लटका दिखा।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के गांव सींग पुर्वा माना निवासी शिव कुमार दोहरे (32) पुत्र मान सिंह ने अपने घर के कमरे में बुधवार देर रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों को उस समय हुई जब मृतक की पत्नी सीता देवी ने कमरे के गेट खोलने के लिए पति शिव कुमार को आवाज दी। कई बार आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलते देख सीता देवी ने पड़ोसियों को बुलाया और गेट के बगल में लगे जंगले की खिड़की खोली तो शिव कुमार का शव पंखे में रस्सी से फंदे पर लटका दिखा।
विज्ञापन

यह देख पड़ोसियों व परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनाें ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने दरवाजे को तोड़ा। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। मृतक के दो बच्चे हैं। वह ऑटो चलाता था। सीता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को शिवकुमार ऑटो चलाकर घर लौटा और किसी से कोई बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे कमरे में चला गया। जब काफी देर बाद देखा तो कमरे में उसका शव रस्सी से लटका मिला। वहीं इस संबंध में सहायल थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पत्नी सीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से शिव कुमार के परेशान रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed