फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Huge crowd of devotees at Jagannathpur Fair; Dahi Handi competition on September 4

Auraiya News: जगन्नाथपुर मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, चार सितंबर को दही हांडी प्रतियोगिता

Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd of devotees at Jagannathpur Fair; Dahi Handi competition on September 4
मेले का आनंद उठाते बच्चे। संवाद
फोटो -03- मेले का आनंद उठाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। जगन्नाथपुर स्थित श्रीधाम जगन्नाथजी मंदिर परिसर में चल रहे 16वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मेला प्रदर्शनी में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। मौहारी हाईवे एनएच-19 से उत्तर दिशा में दो किमी दूर स्थित मंदिर परिसर में 26 अगस्त से शुरू हुआ यह मेला चार सितंबर तक चलेगा।
मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाओं ने घरेलू सामान की जमकर खरीदारी कर रही हैं। वहीं, लोग चाट-पकौड़ी और अन्य व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले की रौनक बढ़ाने के लिए झूलों का संचालन रात आठ बजे से दो बजे तक किया जा रहा है। मेले के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक हो रहे हैं। रासलीला के बाद अब रामलीला का मंचन चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात रामलीला में केवट संवाद का मंचन हुआ। गुरुवार को धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का आयोजन होगा। वहीं, बारिश की वजह से कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन रद्द करना पड़ा। चार सितंबर को मेले का समापन होगा। इस दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी, नाल प्रतियोगिता और प्रसाद वितरण होगा। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रहेगी इसमें क्षेत्र के युवाओं की टोलियां बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed