{"_id":"6a986ced22f2903b23071726","slug":"district-records-68-mm-of-rainfall-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150857-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जनपद में 24 घंटे में 6.8 मिमी बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जनपद में 24 घंटे में 6.8 मिमी बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 6.8 मिमी बारिश होने से तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने अगले 24 घंटे में 16.6 मिली मीटर बारिश की संभावना जताई है।
किसान मनोज कुमार, सुदीप सिंह, रामवीर सिंह, सुनील सिंह, कुवरपाल सिंह का कहना है कि इस बार धान की फसल में जब भी पानी की जरूरत पड़ रही है, उसी दौरान बारिश होने से सिंचाई की लागत कम हो रही है। खाद व दवा के छिड़काव के साथ पर्याप्त पानी मिलने से फसल की बढ़वार भी अच्छी दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा और तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। संवाद