फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging spells trouble in cities and villages; people distressed

Auraiya News: शहर और गांवों में जलभराव बना आफत, लोग परेशान

Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging spells trouble in cities and villages; people distressed
दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो- 43 दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-44 गोविंदनगर बस्ती में पानी निकालने के लिए लगा पंप व कीचड़ से निकलता स्कूली बच्चा व अन्य। संवाद
फोटो-45 बर्रु कुलासर गांव की मुख्य सड़क पर भरे पानी के बीच निकलते बुजुर्ग। संवाद
- शहर में स्थायी विकल्प न होने पर पंप चलवा रही पालिका, नाकाफी इंतजाम
- ग्रामीण क्षेत्र में शिकायत पर पहुंच रहे अधिकारी, आश्वासन देकर लौट रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिकासी पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नाला निर्माण के बाद भी दिबियापुर रोड व बाईपास पर जलभराव है, स्थाई विकल्प न होने के चलते पालिका पंप चलवा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत पर अधिकारी तो पहुंच रहे हैं, लेकिन नजारा देखकर वापस लौट आ रहे हैं। इंतजार इस बात का हो रहा है कि धीरे-धीरे पानी निकल जाए, तो अगले साल फिर देखा जाएगा।
शहर के दिबियापुर रोड पर सड़क के दोनों छोर पर नाले बने हैं, लेकिन सड़क नाले से नीचे होने की वजह जलभराव हो गया है। सड़क भी जर्जर है। ऐसे में बुधवार को यहां पर पालिका की ओर से पंप चलाकर सड़क पर भरे पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा। वहीं, दिबियापुर बाईपास के किनारे गोविंदनगर मोहल्ले की गलियां भी डूब गई हैं। यहां पर एक हजार की आबादी इस जलभराव से परेशान है। कुछ घरों में तो ताले भी जड़े हैं। यहां पर पालिका की ओर से दो जगह पंप लगाए गए हैं। मोहल्ले में नाला की ऊंचाई ज्यादा है। जलभराव के बीच लोगों का आवागमन चुनौतीपूर्ण है। कुछ ऐसा ही हाल बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरु कुलासार में है। पिछले दो महीने से गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव है। यह समस्या हर साल सावन में बारिश होने पर आ जाती है। गांव निवासी आशू ठाकुर ने बुधवार सुबह डीएम बृजेश कुमार से फ़ोन कर समस्या से अवगत कराया। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीडीओ संजीव कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव रश्मि व लेखपाल शिवम यादव ने जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया। बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कदम उठाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अधिकारी चले गए। हालांकि नालियों की सफाई कर्मी ने सफाई कराई। गांव में सुबह के समय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

------
फोटो-47 राजवीर शाक्य। संवाद
बारिश के कारण पानी सड़क पर भरा
गांव की मुख्य सड़क नीची है। पूरे गांव का पानी सड़क के किनारे तालाब में जाता है। बारिश के चलते पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया है। समस्या का स्थाई हल जिला प्रशासन को निकालना चाहिए।-राजवीर शाक्य
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-46 शैलेंद्र प्रताप सिंह
घर के दरवाजे तक भरा है पानी
घर के दरवाजे तक पानी भरा हुआ है। इस गंदे पानी की वजह से बीमारी फैलने का भी खतरा है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है।-शैलेंद्र प्रताप सिंह

--------
वर्जन
शहर में जहां पर भी जलभराव की स्थिति है। वहां पर पंप से पानी निकाला जा रहा है। वैकल्पिक इंतजाम के साथ ही नाला निर्माण पर जोर है। -अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में घरों के दरवाजे तक भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed