फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man entered the house with the intention of stealing, report

Auraiya News: चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक, रिपोर्ट

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man entered the house with the intention of stealing, report
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के भदसान निवासी अजय पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 अगस्त की रात दो बजे के करीब गांव का पंकज जीने के रास्ते से घर में घुस आया। युवक चोरी करने के इरादे से कमरे में घुस गया। आहट सुनकर बेटी सोभा व सृष्टि जाग गईं। बेटियों के शोर मचाने पर उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह वापस सीढ़ी के रास्ते से भाग गया। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन



युवक को पीटकर किया घायल
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हलौआ निवासी गंभीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 अगस्त को खेतो के पास से निकले चकरोड की पैमाइश कराई गयी थीा। जोकि गांव के अर्जुन सिंह के खेत से निकलता है। इसी को लेकर आरोपी उससे रंजिश मानता है। 28 अगस्त को जब वह अपने खेत पर चारा काट रहा था। तभी आरोपी अर्जुन अपनी पत्नी उर्मिला व सचिन के साथ वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट होती देख बचाने आए किसानों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article