{"_id":"61116eb28ebc3efccf1708f7","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6453028180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र बहादुर में घर के पास एक पेड़ से युवक ने फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवा कर कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
बहादुरपुर निवासी भारत सिंह के पुत्र रिंकू (24) का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया कि पुत्र अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करता था।
रविवार की शाम वह खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। रात में वह घर से कब निकल कर बाहर चला गया, किसी को पता नहीं चल सका। सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।