फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man coming to the village to pick up his mother dies in a road accident.

Auraiya News: मां को लेने गांव आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 20 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Young man coming to the village to pick up his mother dies in a road accident.
फोटो -4- सूर्य प्रताप सिंह। फाइल फोटो
अजीतमल। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में क्षेत्र के चांदूपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह (30) की जान चली गई। उसका शव शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। युवक मां को लेने बाइक से दोस्त से साथ आ रहा था।
विज्ञापन

सूर्यप्रताप सिंह गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। वहीं उनके गांव का ही सुरजीत सिंह भी कार्य करता था। शुक्रवार को सूर्य प्रताप अपने साथी कुलदीप के साथ गुरुग्राम से बाइक से मां को अपने साथ ले जाने के लिए गांव आ रहा था। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटक से दोनों लोग आगरा-ग्वालियर रोड पर चल दिए। रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर पता चला कि वह लोग गलत दिशा में जा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों वापस लौटकर सही रास्ते पर आने के लिए मुड़े तभी कुछ दूर चलने के बाद आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सूर्य प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे कुलदीप उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सैंया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, वहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, शनिवार की शाम सूर्य प्रताप का शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मां चंद्रप्रभा बेसुध हो गईं। बड़े भाई शिव प्रताप व प्रबल प्रताप सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार सिकरोड़ी घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed