फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man beaten to death for taking bread at wedding

Auraiya News: शादी में रोटी लेने को लेकर युवक को पीटकर किया मरणासन्न

Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death for taking bread at wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। शादी में तंदूर पर रोटी लेने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक के भाई ने मारपीट करने वाले आठ युवकों के खिलाफ मारपीट करने को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में लगी है।
इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव नगरिया खनाबाद निवासी सूरज शर्मा पुत्र मुनेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका भाई कन्हैया सौभरा गांव से बरात में पूजा गेस्ट हाउस बंथरा के पास आया था। 28 नवंबर की रात लगभग 10 बजे कन्हैया तन्दूर पर रोटी लेने गया। तो तंदूर पर मौजूद सचिन राठौर रोटी को लेकर भाई से विवाद करने लगा। इसके बाद सचिन अपने आठ 10 किशोर साथियों के साथ गेस्ट हाउस से भाई कन्हैया को पकड़कर खेत पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके भाई को लोहे की रॉड से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब उसे जानकारी हुई तो वह घायल भाई कन्हैया को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचा। तो डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट हुई है, घायल का इलाज चल रहा है पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा आरोपियों में कुछ नाबालिग भी हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही। - श्रीकेश भारती, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed