{"_id":"61116d438ebc3e73136f391c","slug":"yamuna-water-overflow-still-danger-auraiya-news-knp6452981117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर बह रहा यमुना में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर बह रहा यमुना में पानी
विज्ञापन
गोहानी कला में चबूतरे के नीचे भरा बाढ़ का पानी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह लगभग नौ बजे 117.74 मीटर पर रहा। पानी घटने के बाद भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर अधिक है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी भी दहशत है। असेवा, अस्ता, नौरी समेत कई गांवों में बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है।
तीन दिन से थमी बारिश व कोटा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के बंद होने से यमुना नदी के जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मियों के अनुसार फिलहाल यमुना का जलस्तर उतार की तरफ जा रहा है। हालांकि कहीं से पानी छोड़ा गया तो यह बढ़ भी सकता है। यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर से चार मीटर 74 सेमी ऊपर है।
अजीतमल में बाढ़ के पानी से घिरे गांव सिकरोड़ी में प्रशासन की ओर से खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप व पूर्व प्रधान शिववीर के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कटियार लगातार हनुमान गढ़ी प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर में खाना तैयार कर राहत शिविरों में बांट रहे हैं। गोहानी कला गांव में भी ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली और पानी का संकट कायम है। इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। बाढ़ प्रभावित कई गांवों के बाहर ऊंचे स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी रात में लोगों को उठानी पड़ रही है। बिजली न होने से डर भी रहता है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए तैनात की गई पीएसी
अजीतमल। हादसे से बचाव के लिए एक बटालियन पीएसी सिकरोड़ी गांव के पास तैनात की गई है। इसने हनुमान गढ़ी स्कूल में डेरा डाल लिया है। साथ ही सिकरोड़ी जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। (संवाद)
एसडीएम ने जाना हाल
अयाना। एसडीएम विजेता ने सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव फरिहा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया। उन्होंने खाने के पैकेट वितरित किए। असेवा गांव में प्रधान नाथूराम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। साथ ही राहत शिविरों के लिए पन्नी भी वितरित की।
बारिश से परेशान दिखे लोग
खुले मैदान में पन्नियों के सहारे बनाए गए राहत शिविर में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को बारिश होने से कई जगहों पर लोगों के कपड़े व सामान भीग गया। (संवाद)