फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna river water level continues to rise, crosses 107 meter mark

Auraiya News: यमुना नदी के जलस्तर में बढ़त जारी, 107 मीटर आंकड़ा पार

Thu, 15 Aug 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river water level continues to rise, crosses 107 meter mark
औरैया। राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। पानी बढ़ने के चलते पैमाने पर 107 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। उधर यमुना नदी में पानी बढ़ने की जानकारी होते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

कोटा बैराज में पानी बढ़ते ही यमुना नदी भी उफनाने लगी है। बीच-बीच में अक्सर यमुना में पानी बढ़ने के हालत बनने से नदी किनारे बसे गांव के लोगों में चिंता बढ़ने लगती है। जिससे उनके माथे पर भी चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी में मंगलवार दोपहर बाद पानी ने बढ़ना शुरू कर दिया था। जिसके चलते दूसरे दिन सुबह तक यमुना नदी में बने पैमाने पर जल स्तर 107.17 मीटर पर पहुंच गया था। जिसमें 107.18 मीटर पर पहुंचकर जल स्तर स्थिर हो गया है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक जलस्तर फिलहाल बढ़ना रुक गया है। अभी इससे ज्यादा बढ़ने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से बढ़े जलस्तर को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। इस संबंध में एसडीएम सदर राकेश कुमार ने बताया कि यमुना नदी में पानी बढ़ने को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed