फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worship Goddess Mahagauri today to get rid of Rahu Dosh

Auraiya News: राहु दोष के मुक्ति के लिए आज करें माता महागौरी की पूजा

Mon, 15 Apr 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Worship Goddess Mahagauri today to get rid of Rahu Dosh
औरैया। सोमवार को घरों व मंदिरों में सप्तम देवी मां कालरात्रि की पूजा भक्तों ने विधि विधान से की और भय व रोगों से दूर रहने की प्रार्थना की। देवी मंदिरों में भव्य झांकियों को देखने के लिए देर शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

नवरात्र पर देवी भक्तों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा देवी मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। शत्रु और विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए मां कालरात्रि की उपासना कर भक्तों ने मां कालरात्रि को गुड़ व उससे बने पकवानों का भोग लगाया। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर मंदिरों पर देर रात तक भीड़ देखने को मिल रही है। आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिरों पर माता रानी के शृंगार के साथ ही भव्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। देर रात तक भजन कीर्तन में श्रद्धालु देवी गीत गा रहे है और झांकी का आनंद भी ले रहे है। घरों में सप्तशती और दुर्गा पाठ का आयोजन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य आशू जी महाराज ने बताया कि नवरात्र के आठवां दिन का महत्व बहुत अधिक होता है। मंगलवार को माता के नौवें रूप माता महागौरी की पूजा होगी। राहु दोष से मुक्ति के लिए माता के आठवें रूप की पूजा होती है। माता को रात रानी का अधिक प्रिय है। साथ ही काले चने का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed