{"_id":"6831b9f61e2c2d0e8b021cc4","slug":"work-has-started-on-yamuna-bridge-wall-was-destroyed-in-rain-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1124094-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पुल पर काम शुरू, बारिश में ढह गई थी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पुल पर काम शुरू, बारिश में ढह गई थी दीवार
Sat, 24 May 2025 08:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
बैरियर लगाकर किया जाता काम।
- फोटो : बैरियर लगाकर किया जाता काम।
औरैया। यमुना नदी के पुल पर पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को मरम्मत का काम शुरू करा दिया। चार दिन पहले हुई बारिश से पुल की दीवार (विंगवॉल) ढह गई थी।
मरम्मत के दौरान एप्रोच मार्ग पर बैरियर लगाकर काम कराया जा रहा है। निचले हिस्से में मिट्टी का भरान भी किया जा रहा है। यह काम बरसात से पहले खत्म किया जाना है।
बुधवार की रात हुई तेज बारिश के बीच यमुना नदी के पुल के दाएं छोर की दीवार एकाएक खाई में जा गिरी थी। पिछले साल की बारिश के दौरान पुल की दोनों की दीवार काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद काम चलाऊ तौर पर मिट्टी भरी बोरियों व बल्ली लगाकर किसी तरह से एप्रोच मार्ग व दीवार को साधने का प्रयास कर दिया गया था।
वहीं शासन को इस समस्या को दूर कराने के लिए पीडब्लूयडी ने प्रस्ताव भी भेजा था। इसे लेकर बजट भी मिल गया था।
यहां मरम्मत का काम शुरू होता इससे पहले ही बारिश में पुल की दीवार ढह गई थी। यहां पर एक बल्ली पुल से सटकर जमी हुई है। फिर से बारिश होने की स्थिति में मिट्टी कटान होने पर यह बल्ली भी जवाब दे सकती है।
विज्ञापन
इसे लेकर अमर उजाला ने 23 मई के अंक में प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था। जिसके बाद ढह दीवार व एप्रोच मार्ग के कटे हिस्से पर काम शुरू कराया गया। इसके लिए एप्रोच मार्ग से लेकर पुल के नीचे मिट्टी का भरान कराया जा रहा है।
इसके साथ ही पुल पर बैरियर लगाते हुए आधे हिस्से से टू-लेन वाहनों का आवागमन जारी रखा गया। विभाग की माने तो इसमें तीन करोड़ रुपये लगेंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। उधर, बेयरिंग आने के बाद पुल पर काम शुरू कराया जाएगा। उस दौरान पुल पर यातायात पर रोक रहेगी।
10-15 दिन तक पुल पर नहीं होगा आवागमन, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकाले जाएंगे वाहन
पुल की दीवार व एप्रोच मार्ग के साथ ही पुल की बेयरिंग बदलने का काम भी होना है। बेयरिंग आने के बाद मरम्मत कार्य किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पुल के करीब आठ बेयरिंग बदले जाने हैं।
इस काम में तकरीबन 10 से 15 दिन लग सकते हैं। इस बीच पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। अगले दो दिनों में बेयरिंग आने की उम्मीद है। ऐसे में पुल पर यातायात रोककर जालौन व औरैया के बीच वाहनों का आवागमन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होगा। यातायात बंद किए जाने से पहले विभाग की तरफ से सूचना जारी की जाएगी।