फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women deadbody found hanged

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
women deadbody found hanged
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर आनेपुर में महिला का शव घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सत्तेश्वर आनेपुर रोड निवासी सपना (35) के पिता उमानारायन निवासी मियांपुर दिबियापुर ने बताया कि उसका काफी दिन से एक व्यक्ति से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। बुधवार को बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। बताया कि उसका दामाद राममूरत ट्रक चलाता है। वह ट्रक लेकर इंदौर गया है। घटना के समय घर में मृतका की बहन और बहनोई मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सपना की तीन साल की पुत्री भी है। फोरेंसिक टीम व नायब तहसीलदार पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इसके कारण पैनल से वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed